राज्य सरकार के खिलाफ Congress का हल्लाबोल, लोक भवन घेराव की बनाई रणनीतिPunjabkesari TV
2 hours ago राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है। 16 फरवरी को कांग्रेस द्वारा एक विशाल महारैली का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद लोकभवन का घेराव किया जाएगा। इस आंदोलन के जरिए कांग्रेस सरकार की नीतियों और जनविरोधी फैसलों के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी। कांग्रेस नेताओं ने लोकभवन घेराव को लेकर पूरी रणनीति तैयार कर ली है। पार्टी के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस महारैली में प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे।