uttarakhand

Uttarakhand heatwave alert: हीटवेव का कहर, अस्पतालों में बढ़े डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मरीजPunjabkesari TV

22 minutes ago

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी इस बार गर्मी ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां पहले पहाड़ों में मई के महीने में सुहावना मौसम महसूस होता था, वहीं अब वहां भी गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं, दूसरी तरफ मैदानी क्षेत्रों में हालात और ज्यादा गंभीर हैं, दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलना किसी अग्नि परीक्षासे कम नहीं लग रहा, स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पिछले कई दशकों में इतनी भीषण गर्मी और लू नहीं देखी, मजदूरी और रोजमर्रा के काम करने वाले लोगों की मुश्किलें सबसे ज्यादा बढ़ गई हैं , लोगों का कहना है कि अगर काम के लिए बाहर नहीं निकलेंगे तो भूख से लड़ना मुश्किल हो जाएगा, लेकिन बाहर निकलने पर ऐसा महसूस होता है मानो आग में झुलस रहे हों,