पंजाब के सोना व्यापारी से यमुनानगर में दिनदहाड़े लूट, चाकू से हमला...करीब 1 किलो जेवर की लूटपाटPunjabkesari TV
56 minutes ago पंजाब के सोना व्यापारी से यमुनानगर में दिनदहाड़े लूट, चाकू से हमला...करीब 1 किलो जेवर की लूटपाट
#Yamunanagar #GoldTrader #Robbery #CrimeNews #Police
पंजाब के अमृतसर से आए सोने के व्यापारी को यमुनानगर में दिनदहाड़े लूट लिया गया......लुटेरों ने हथियारों के बल पर व्यापारी से करीब 1 किलो सोने के जेवर लूट लिए, और मौके से फरार हो गए......जानकारी के मुताबिक, अमृतसर के रहने वाले सोने के व्यापारी पिता पुत्र यमुनानगर में ज्वेलरों के यहां सोने के जेवर खरीदने और बेचने के लिए आते थे.....आज पिता पुत्र जब अपनी गाड़ी में भांबोल के पास पहुंचे, तो लुटेरों ने उनकी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी लगा दी, और जब तक व्यापारी पिता पुत्र कुछ समझ पाते लुटेरों ने उन्हें घेर लिया और पिस्तौल तान दी.....इस दौरान लुटेरों ने व्यापारी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया, और उनके पास मौजूद सोने का बैग छीनकर फरार हो गए.....