Gohana में कलयुगी मां ने की दो साल के बेटे की हत्या, होदी में डुबोकर ली जान, पति पर था अफेयर का शकPunjabkesari TV
52 minutes ago Gohana में कलयुगी मां ने की दो साल के बेटे की हत्या, होदी में डुबोकर ली जान, पति पर था अफेयर का शक
हरियाणा के गोहाना स्थित मुण्डलाना गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो साल के मासूम चिरांश की पानी की होदी में डूबने से हुई मौत अब हादसे से दर्दनाक हत्या के मोड़ पर पहुंच गई है। शुरुआत में मासूम के पिता हरिओम ने इसे महज़ एक हादसा मानकर पुलिस को बयान दिए थे, लेकिन घर लौटने के बाद जब उन्होंने अपने स्तर पर छानबीन की, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शिकायतकर्ता हरिओम का आरोप है कि उसकी पत्नी प्रिया उस पर किसी अन्य महिला से अवैध संबंध होने का बेबुनियाद शक करती थी। पत्नी को डर था कि हरिओम बच्चों को रखकर उसे छोड़ देगा। इसी रंजिश और शक के चलते आरोप है कि मां ने ही अपने दो साल के मासूम बेटे को पानी की होदी में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सदर थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज आरोपी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।