Delhi Student Gangra*pe In Sleeper Bus: दिल्ली में चलती बस में लड़की के साथ दुष्कर्म | Delhi CrimePunjabkesari TV
41 minutes ago दिल्ली में नाबालिग छात्रा से कथित गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि 4 अगस्त की रात ग्रेटर नोएडा के परी चौक से एक 16 वर्षीय छात्रा को स्लीपर बस में बैठाया गया, जिसके बाद बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। छात्रा के मुताबिक, विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और बाद में कश्मीरी गेट के पास सड़क पर उतार दिया गया।पुलिस ने मामले में बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल बस को भी जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।परी चौक से कश्मीरी गेट तक करीब 47 किलोमीटर के इस सफर ने महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा, स्लीपर बसों में निगरानी और सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।