National

Amit Shah ने Punjab Rally में Bhagwant Mann, Arvind Kejriwal पर साधा निशाना! | Rahul Gandhi | MogaPunjabkesari TV

1 hour ago

पंजाब के मोगा में आयोजित भाजपा की बदलाव रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर नशा, भ्रष्टाचार और धर्म परिवर्तन जैसे मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला. अपने संबोधन में शाह ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए जनता से समर्थन और आशीर्वाद मांगा.उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनने पर दो साल के भीतर पंजाब से नशे के जाल को खत्म कर दिया जाएगा और धर्म परिवर्तन पर सख्त कानून लाया जाएगा. रैली में सिख नेताओं की बड़ी मौजूदगी के साथ भाजपा ने सिख समुदाय के साथ जुड़ाव बढ़ाने का संदेश भी दिया.अमित शाह ने यह भी कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा को मिले 19 प्रतिशत वोट भविष्य में पार्टी के लिए सरकार बनाने की मजबूत नींव बन सकते हैं.