National

Assam Election 2026: 'असम CM की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट', Pawan Khera का आरोप, बिफरे Himanta SarmaPunjabkesari TV

1 hour ago

कांग्रेस ने असम सीएम की पत्नी पर लगाए तीन पासपोर्ट रखने के आरोप. पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए दस्तावेज. हिमंता बिस्वा सरमा ने आरोपों को बताया झूठ. सीएम ने मानहानि केस करने की दी चेतावनी. सीएम की पत्नी रिनिकी सरमा ने दस्तावेजों को बताया फर्जी. कांग्रेस ने उठाई जांच की उठाई . BJP ने आरोपों को बताया सियासी साजिश. असम की सियासत में चुनावी माहौल के बीच एक ऐसा विवाद सामने आया है जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. जहां आरोप इतने गंभीर हैं कि सीधे मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के परिवार को ही कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया गया है. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दावा किया है कि सीएम की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के पास एक नहीं बल्कि तीन-तीन विदेशी पासपोर्ट हैं और यही दावा अब बड़े सियासी टकराव का कारण बन गया है... दस्तावेजों के सहारे लगाए गए इन आरोपों को... जहां कांग्रेस सच का खुलासा बता रही है... वहीं मुख्यमंत्री इसे साजिश और झूठ करार दे रहे हैं... ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि... क्या ये वास्तव में किसी बड़े सच की आहट है... या फिर चुनाव से पहले का एक सुनियोजित राजनीतिक दांव...?