National

Israel US Iran War के बीच Trump ने Hormuz को लेकर दी धमकी, अल्लाह का नाम लेकर ईरान को गाली दी!Punjabkesari TV

1 hour ago

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता टकराव अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां दोनों देशों के बीच सैन्य हमले, कड़ी चेतावनियां और तीखी बयानबाज़ी ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आक्रामक तेवर, ईरान को दी गई नई धमकियां और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर जारी तनाव ने मिडिल ईस्ट में हालात को और विस्फोटक बना दिया है. ट्रंप के विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अमेरिका के भीतर भी सियासी भूचाल देखने को मिला, जहां उनके अपने नेताओं और विपक्ष ने उनके बयानों को गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक करार दिया.ईरान ने अमेरिकी दबाव और अल्टीमेटम को सिरे से खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि वह किसी भी धमकी के आगे झुकने वाला नहीं है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह संघर्ष कूटनीति से थमेगा या फिर दुनिया एक और बड़े वैश्विक संकट की ओर बढ़ रही है—जानिए इस रिपोर्ट में पूरी कहानी..