Dhruv Rathee Defamation Case: Youtuber ध्रुव राठी को कोर्ट का समन, ‘BJP IT Cell’ वीडियो का मामला?Punjabkesari TV
1 hour ago यूट्यूबर ध्रुव राठी एक बार फिर चर्चा में हैं। दिल्ली की साकेत कोर्ट से जारी आपराधिक मानहानि मामले का समन गुरुग्राम स्थित उनके घर पर चस्पा किया गया है। यह मामला साल 2018 में अपलोड किए गए ध्रुव राठी के ‘BJP IT Cell Part 2’ वीडियो से जुड़ा है। शिकायतकर्ता विकास सांकृत्यायन उर्फ विकास पांडे का आरोप है कि वीडियो में उनके खिलाफ ऐसे दावे किए गए, जिनसे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। मामले में अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होनी है।वहीं, ध्रुव राठी ने दिल्ली में CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी के झंडा फहराने के कार्यक्रम से जुड़ी पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। ऐसे में पुराने मानहानि मामले और CJP के कार्यक्रम को लेकर ध्रुव राठी चर्चा में हैं।क्या है पूरा मामला? कोर्ट ने समन चस्पा करने की कार्रवाई क्यों की? जानिए इस रिपोर्ट में।