National

Anti Paper Leak Bill: संसद में परीक्षा संशोधन बिल पेश,क्या है नया कानून, विपक्ष ने काटा गदर | ModiPunjabkesari TV

4 minutes ago

संसद के मानसून सत्र में पेपर लीक का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया। विपक्ष के जोरदार हंगामे और नारेबाजी के बीच सरकार ने लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पेश किया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सदन में बिल पेश किया, जिसके बाद विपक्षी सांसदों ने NEET पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की..इस नए कानून में पेपर लीक और गंभीर परीक्षा धांधली पर सख्त कार्रवाई के प्रावधान प्रस्तावित हैं। गंभीर मामलों में 5 से 10 साल तक की सजा और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान बताया गया है। इसके अलावा संगठित पेपर लीक में शामिल कोचिंग संस्थानों, एजेंसियों और सर्विस प्रोवाइडर्स पर भी कार्रवाई, संपत्ति जब्ती और फास्ट-ट्रैक कोर्ट जैसे प्रावधान प्रस्तावित हैं..लेकिन सवाल है कि नया कानून आखिर क्या है? इसमें क्या बदलेगा? और विपक्ष इसका विरोध क्यों कर रहा है? इस पूरे विवाद को आसान भाषा में समझिए पंजाब केसरी टीवी के इस खास पैकेज में।