National

India's Defence Strategy: 2.19 लाख करोड़ वाले 6th जेनरेशन फाइटर Jets पर काम शुरू | 'Anant'| DronePunjabkesari TV

1 hour ago

ईरान जंग के बीच भारत अब ‘नॉन-कंटैक्ट वारफेयर’ यानी बिना आमने-सामने की लड़ी जाने वाली जंग के लिए खुद को तैयार कर रहा है। सरकार अपनी सैन्य शक्ति को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सबसे बेहतर रक्षा तकनीकों पर तेजी से काम कर रही है। भारत ने 5th जेनरेशन (AMCA) के साथ 6th जेनरेशन के फाइटर जेट्स के डिजाइन पर भी काम शुरू कर दिया है। साथ ही स्वदेशी एस-400 (LRSAM) जैसी लंबी दूरी की मिसाइल सिक्योरिटी सिस्टम और ड्रोन को तबाह करने वाले ‘अनंत शस्त्र’ (QRSAM) पर भी युद्धस्तर पर काम शुरू हो चुका है, जिसका खुलासा संसद में पेश की गई रक्षा समिति की रिपोर्ट्स ने किया। भारत सरकार इसको तैयार करने के लिए 2.19 लाख करोड़ खर्च करेगी। यानी भारत का ये कदम सिर्फ रक्षा का नहीं, बल्कि रणनीतिक बढ़त की ओर इशारा करने वाला साबित हो रहा है।