Khan Sir Firing Case: खान सर पर Arms Act के तहत FIR दर्ज, जाएंगे जेल? | Patna Police | Khan Sir ArrestPunjabkesari TV
1 hour ago पटना के चर्चित शिक्षक और खान ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक खान सर एक बड़े कानूनी विवाद के केंद्र में आ गए हैं. उनके कोचिंग संस्थान के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने अब नया मोड़ ले लिया है. जिन खान सर को उनके पढ़ाने के अनोखे अंदाज और कम फीस में शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है. आज वही गंभीर कानूनी आरोपों के चलते सुर्खियों में हैं. पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या के प्रयास से जुड़ी धारा और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. ऐसे में इस पूरे मामले के बीच एक सवाल लगातार उठ रहा है कि लाखों छात्रों को कम खर्च में शिक्षा उपलब्ध कराने वाले खान सर के मामले की जांच नाम और पहचान के आधार पर होनी चाहिए या फिर केवल तथ्यों और कानून के आधार पर? और अगर जांच आगे बढ़ती है कानूनी कार्रवाई तेज होती है और खान सर की गिरफ्तारी होती है या जेल जाना पड़ता है तो लाखों छात्रों का क्या होगा? क्या खान ग्लोबल स्टडीज की पढ़ाई और कोचिंग संचालन पर इसका असर पड़ सकता है?