National

Dubai Tel Aviv Flight Hijack: दुबई इजरायल विमान हाईजैक! Saudi Arabia में हुई Emergency Landing?Punjabkesari TV

23 minutes ago

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को अचानक हाईजैक अलर्ट से हड़कंप मच गया.180 यात्रियों को लेकर उड़ रहे विमान से पहले इमरजेंसी और फिर हाईजैक से जुड़ा 7500 कोड सामने आया.रिपोर्टों के मुताबिक, कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच विवाद के बाद हाथापाई की स्थिति बनी, जिसके चलते विमान को सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ना पड़ा.अलर्ट मिलते ही इजरायल की सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हुईं और विमान की निगरानी के लिए लड़ाकू विमान भी हवा में भेजे गए.हालांकि इजरायली अधिकारियों ने हाईजैकिंग से इनकार किया है, लेकिन पायलटों के विवाद और इमरजेंसी सिग्नल की पूरी परिस्थितियों की जांच जारी है.