National

US On Russian Oil: America ने लिया U-Turn, Russia से Oil खरीदने की सभी देशों को दी छूट!| Brent CrudePunjabkesari TV

56 minutes ago

वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच अमेरिका ने बड़ा फैसला लेते हुए देशों को रूसी तेल खरीदने की अस्थायी अनुमति दे दी है.डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन का कहना है कि यह कदम दुनिया भर में तेल की सप्लाई बढ़ाने और बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए उठाया गया है. दरअसल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका टकराव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखा जा रहा है.अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट के अनुसार यह फैसला केवल सीमित समय के लिए है और इससे रूस को बड़ा आर्थिक फायदा नहीं होगा. हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से वैश्विक तेल बाजार को फिलहाल कुछ राहत मिल सकती है और ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर रखने में मदद मिलेगी.