Uttar Pradesh

Jalaun police: हादसे में शहीद 4 पुलिसकर्मियों को नम आंखों से विदाई, भावुक कर देने वाला पलPunjabkesari TV

13 days ago

कहते हैं... वर्दी पहनने वाला हर जवान घर से निकलते वक्त यही कहता है कि वो ड्यूटी पूरी करके वापस लौटेगा... लेकिन जालौन के 4 वीर पुलिसकर्मी शायद ये नहीं जानते थे कि हरियाणा के लिए निकला उनका ये सफर, जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा, अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने निकले ये जांबाज आज खुद तिरंगे में लिपटकर अपने घर लौटे... किसी मां का बेटा चला गया, किसी पत्नी का सहारा छिन गया, तो किसी बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया,,,