Crime News: अमरोहा में हाफ एनकाउंटर के बाद ठगी-दुष्कर्म आरोपी काले खां गिरफ्तार | Amroha | UP PolicePunjabkesari TV
13 days ago उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तांत्रिक बनकर लोगों को जमीन में गड़ा धन निकालने का लालच देने वाला शातिर अपराधी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया, हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार हुआ ये आरोपी सिर्फ ठगी ही नहीं, बल्कि दुष्कर्म और हत्या जैसे संगीन मामलों में भी वांछित था, आरोपी का नाम है अरमान उर्फ काले खां, जो सालों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, पुलिस के मुताबिक, आरोपी संभल जिले के असमोली कस्बे का रहने वाला है, उसने सैदनगली क्षेत्र के एक परिवार को तंत्र-मंत्र के जरिए जमीन से खजाना निकालने का झांसा दिया, इसी बहाने उसने परिवार से लाखों रुपये और सोने-चांदी के आभूषण ठग लिए। लेकिन उसकी हैवानियत यहीं नहीं रुकी,आरोप है कि उसने परिवार की युवती को तमंचे के बल पर अपनी हवस का शिकार भी बनाया, इस मामले में उसके खिलाफ दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, आज सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सकतपुर नहर पुल के पास मौजूद है, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी,खुद को घिरता देख आरोपी बाइक से भागने लगा, लेकिन पीछा करने पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, इसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, एक गोली पुलिसकर्मी के हाथ को छूते हुए निकल गई, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किया, जो आरोपी के पैर में लगी और वह मौके पर ही धराशायी हो गया,