आगरा के SN Medical College का वीडियो वायरल, बेटी को कंधे पर उठाए दिखा पिताPunjabkesari TV
1 hour ago आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,,,जिसने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं,,,वायरल वीडियो में एक तीमारदार अपनी बीमार बेटी को कंधे पर बिठाकर अस्पताल परिसर में भटकता दिखाई दे रहा है,,,जानकारी के अनुसार वीडियो में दिख रहा व्यक्ति राजस्थान का निवासी राजकुमार है,,जो अपनी बेटी के इलाज के लिए आगरा आया हुआ है,,,करीब 37 सेकंड के इस वीडियो में राजकुमार अपनी बेटी को कंधे पर उठाए हुए अस्पताल में आते-जाते नजर आ रहा है,,,वीडियो बनाने वाले व्यक्ति द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में राजकुमार ने अपना नाम और दर्द बयां किया,,, राजकुमार का कहना है कि वह पिछले तीन वर्षों से अपनी बेटी का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में करा रहा है,,,लेकिन अब तक कोई खास राहत नहीं मिली है,,,उसने आरोप लगाया कि इलाज पर काफी पैसा खर्च हो चुका है,,,, इसके बावजूद बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ,,,सबसे गंभीर आरोप स्ट्रेचर और व्हीलचेयर जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर लगाए गए हैं,,,राजकुमार ने दावा किया कि अस्पताल में उसे स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं कराया गया,,,जिसके कारण उसे अपनी बेटी को कंधे पर उठाकर ले जाना पड़ा,,,वीडियो में उसकी थकान और बेबसी साफ तौर पर देखी जा सकती है,,