Uttar Pradesh

Jewellery businessman से लूट का खुलासा:4 लुटेरे गिरफ्तार, 10 लाख के आभूषण बरामदPunjabkesari TV

1 hour ago

कुशीनगर में आभूषण कारोबारी से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से करीब 10 लाख रुपये के आभूषण, 40.92 ग्राम सोना, लगभग डेढ़ किलो चांदी, अवैध पिस्टल-तमंचा, चार मोबाइल और सेंट्रो कार बरामद की गई। जांच में सामने आया कि पीड़ित के पड़ोसी ने ही लुटेरों को लोकेशन दी थी और वारदात से पहले रेकी की गई थी। स्वाट, सर्विलांस, नेबुआ नौरंगिया व खड्डा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई पर एसपी ने टीम को 50 हजार रुपये का इनाम दिया।