Lucknow:‘BJP जानती है कहां SP जीती थी’ सरकार के पास प्रोफेशनल लोग,पूरी वोटर लिस्ट BJP के पासPunjabkesari TV
1 hour ago
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश का कहना है कि सरकार के पास प्रोफेशनल लोगों की पूरी टीम है, जिनके पास वोटर लिस्ट से जुड़ा पूरा डेटा मौजूद है। उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ दल उन बूथों को पहले ही आइडेंटिफाई कर लेता है, जहां समाजवादी पार्टी चुनाव जीत चुकी है। इसके बाद फॉर्म-7 के जरिए वोटर लिस्ट से नाम हटवाने की प्रक्रिया अपनाई जाती है। अखिलेश यादव ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला बताते हुए भाजपा सरकार पर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया है।