Uttar Pradesh

Basti: विवाहिता की जलकर संदिग्ध मौत,4 साल की बेटी बोली-पापा ने पहले तेल डाला फिर,आग लगा दीPunjabkesari TV

1 hour ago

बस्ती में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप मच गया.मामला छावनी थाना क्षेत्र के चौगड़वा गांव का है.जहां संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता जलकर गंभीर रूप से झुलस गई.झुलसने के बाद पति सीएचसी ले गया और वहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया.लेकिन लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई.वहीं घर पर मौजूद 4 साल की बेटी ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं.बेटी ने बड़ा खुलासा करते हुए अपने पिता पर अपनी मां को जलाने का गंभीर आरोप लगाया है.उसने बताया कि पापा ने मम्मी पर तेल डाल दिया और माचिस से आग लगा दी.