Uttar Pradesh

High voltage drama: प्रेमी को जेल से छुड़ाने के लिए Tower पर चढ़ी प्रेमिका, 4 घंटे तक समझाते रहे लोगPunjabkesari TV

1 hour ago

रायबरेली में एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला.जहां प्रेमी को छुड़ाने के लिए प्रेमिका टावर पर चढ़ गई.युवती को टावर पर चढ़ता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.मामला गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र का है.जहां पूरे युवराज गांव निवासी युवक पर डलमऊ क्षेत्र की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगा था.पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.लेकिन प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज किशोरी ने विरोध का अनोखा और खतरनाक तरीका चुना.वह सीधे गांव के पास लगे करीब 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई.