Bablu singh encounter: एक लाख का इनामिया दुष्कर्म आरोपी Bablu Singh पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारPunjabkesari TV
1 hour ago फतेहपुर में बहुचर्चित गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी और 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश बबलू सिंह उर्फ सिंगरौर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, पिछले 13 दिनों से फरार चल रहे इस आरोपी के दोनों पैरों में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है, जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल को यह सनसनीखेज वारदात सामने आई थी, जब एक युवती अपने मंगेतर के साथ घूमने गई थी, आरोप है कि उसी दौरान 28 वर्षीय बबलू सिंह ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप की जघन्य घटना को अंजाम दिया,इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था,पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य आरोपी बबलू सिंह लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था, उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज जोन स्तर पर 1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था और कई टीमों को उसकी तलाश में लगाया गया था, देर रात खागा क्षेत्र के ससुर खदेरी नदी के पास पुलिस को उसकी लोकेशन मिली, जिसके बाद खागा पुलिस, एसओजी और कई थानों की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की,पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख आरोपी ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की और उसे घायल अवस्था में काबू कर लिया,