Uttar Pradesh

Hapur Crime: जलती चिता से चोरी कर डाली खोपड़ी, प्रेमिका को वश में करने की चाह में बना अपराधीPunjabkesari TV

1 day ago

जी हां, कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है यूपी के हापुड़ से, जहां थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला सोनपुर सोटावाली निवासी शुभांशु की पेट की बीमारी के कारण मौत हो गई थी, परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार श्मशान घाट में कर दिया, बाद में किसी ने परिजनों को सूचना दी की कुछ लोगों ने चिता से युवक का सर चोरी कर लिया है, परिजनों ने थाने में पहुंचकर इसकी शिकायत की तो पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीन संदिग्ध शमशान घाट की ओर दिखाई दिए, वे हाथ में कुछ श्मशान घाट से ले जाते हुए कैद हो गए, पुलिस ने आज इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एक नाबालिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जब इस मामले की जांच करते हुए पुलिस बाबा के घर पर पहुंची तो हैरान रह गई, बाबा के घर पर कई महिलाओं और अन्य की तस्वीर रखी थीं. पकड़े गए आरोपी पुरानी चुंगी कोटला मेवातियान निवासी अमान पुत्र जाहिद ने पुलिस को बताया कि वह अपनी प्रेमिका और माता-पिता को वश में करना चाहता था. इसे लेकर उसने तांत्रिक अवधेश शर्मा से संपर्क किया. तांत्रिक ने आरोपी युवक को जलची चिता से खोपड़ी लाने की सलाह दी.