दिल्ली के रहने वाले युवक की Ghaziabad में हत्या, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिसPunjabkesari TV
2 hours ago गाजियाबाद के टीला मोड थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां डेयरी पर काम करने वाले एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। रिस्तल गांव में रहने वाले 42 वर्षीय सुनील की अज्ञात हमलावर ने कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी,,,घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और लोगों में डर का माहौल है,,,मृतक सुनील मूल रूप से दिल्ली का निवासी था और पिछले कई सालों से रिस्तल गांव में सत्य प्रकाश नामक व्यक्ति की डेयरी में काम कर रहा था,,,वह डेयरी की देखरेख के साथ-साथ पशुओं की देखभाल भी करता था,,,रोज की तरह मंगलवार रात भी सुनील डेयरी परिसर में ही चारपाई पर सोया हुआ था,,,देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर उस पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया,,,हमलावर ने उसके शरीर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई,,,वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया,,,रात के सन्नाटे में हुई इस हत्या की किसी को भनक तक नहीं लगी,,,वहीं सुबह करीब साढ़े सात बजे जब डेयरी मालिक सत्यप्रकाश रोजाना की तरह डेयरी पहुंचे तो उन्होंने सुनील को चारपाई पर खून से सना हुआ पड़ा देखा,,,यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी,,,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी,,,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,,,