Ghaziabad: सॉरी पापा… कहकर तीन सगी बहनों ने लगा दी मौत की छलांग, अब हुआ चौकाने वाला खुलासा!.Punjabkesari TV
1 hour ago गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित भारत सिटी में तीन सगी बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें लिखा था “सॉरी मम्मी, सॉरी पापा।” पिता का दावा है कि बच्चियां ऑनलाइन कोरियन गेम खेलने की आदी थीं और आखिरी टास्क के तहत उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मृतक बहनों के नाम निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) हैं।