Uttar Pradesh

DJ डांस विवाद बना हत्या की वजह,12वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या का खुलासाPunjabkesari TV

1 hour ago

शामली जनपद में 12वीं कक्षा के छात्र अरशद उर्फ असद की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है,,,कांधला थाना पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों हिमांशु और कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है,,,पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध चाकू और घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है,,,पुलिस के अनुसार यह हत्या किसी अचानक हुए विवाद का नहीं, बल्कि पुरानी रंजिश का नतीजा थी,,,जिसकी शुरुआत डीजे पर डांस को लेकर हुए झगड़े से हुई थी,,,मामला धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि आखिरकार खूनी संघर्ष में बदल गया,,,दरअसल ये घटना 1 फरवरी 2026 की दोपहर करीब दो बजे की है,,,अरशद उर्फ असद पुत्र सलीम अपने गांव के युवक विराट के साथ मोटरसाइकिल से गांव के बाहर एक दुकान पर पहुंचा था,,,,उसी दौरान वहां पहले से मौजूद कार्तिक और हिमांशु ने अरशद पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया,,,हमले के दौरान ग्रामीणों के शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए,,,गंभीर रूप से घायल अरशद को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया,,,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान घटनास्थल से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ,,,,जिससे मामला और गंभीर हो गया,,,पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 3 फरवरी 2026 को दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया,,,पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक अरशद और आरोपी हिमांशु एक ही इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र थे,,,करीब चार से पांच महीने पहले डीजे पर डांस को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था,,, पुलिस ने अब दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,,,