Farm Fire: गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, लाखों की फसल जलकर खाकPunjabkesari TV
1 hour ago हरदोई के पिहानी क्षेत्र में कुल्लही नहर पुल के पास अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। गिरिजा शंकर बाजपेई, रामस्वरूप बाजपेई समेत कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें देख आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है