Azamgarh Wedding:प्यार में तकरार,कोतवाली में हंगामा और फिर कृष्ण मंदिर में सात फेरों के साथ हुआ मिलनPunjabkesari TV
1 hour ago दरअसल ये पूरा मामला है आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र का, जहां उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब घर से फरार हुई युवती को परिजन ढूंढते हुए कोतवाली पहुंचे। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 6 बजे रंजना अपने घर से चुपचाप निकल गई और मानिकाडीह पहुंचकर अपने प्रेमी नितिन का इंतजार करने लगी। इसी दौरान नितिन की बहन उसे धनछुला तक लेकर गई। लड़की के गायब होने की सूचना मिलते ही परिजन सक्रिय हुए और तलाश करते हुए उसे पकड़कर जीयनपुर कोतवाली ले आए। कोतवाली पहुंचने के बाद कहानी ने नया मोड़ ले लिया। युवती ने आरोप लगाया कि पिछले चार सालों से प्रेमी नितिन शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा। आरोप सामने आते ही दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया और माहौल गरमा गया। लेकिन गुरुवार को दिन में दोनों परिवारों के बीच लंबी बातचीत और पंचायत के बाद सहमति बन गई। फिर जो हुआ, उसने पूरे इलाके का ध्यान खींच लिया,,, जीयनपुर कोतवाली के बाहर स्थित कृष्ण मंदिर को शादी का मंडप बनाया गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में रंजना और नितिन ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई और नितिन ने रंजना की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया,,,