Uttar Pradesh

UP Weather: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, आगरा-प्रयागराज समेत 27 जिलों में बारिश का अलर्टPunjabkesari TV

47 minutes ago

उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट लेनी शुरू कर दी है,पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी था, लेकिन अब इसमें थोड़ी राहत देखने को मिल रही है, हालांकि यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है, क्योंकि मौसम विभाग ने साफ संकेत दे दिए हैं कि 10 मई से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है, जो एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगाड़ सकता है, यानी फिलहाल धूप खिली है, लेकिन आने वाले दिनों में बादल फिर गरजने वाले हैं, मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार आज आगरा से लेकर गोरखपुर तक 27 जिलों में मेघगर्जन, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, आगरा, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, प्रयागराज, मीरजापुर और सोनभद्र जैसे जिलों में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है,इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है,