Uttar Pradesh

Road Accident:टक्कर के बाद भी नहीं रुकी कार, CCTV में कैद हुआ खतरनाक मंजरPunjabkesari TV

1 hour ago

यूपी के मेरठ में एक बार फिर तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला,,,यहां तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी सवार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि स्कूटी कार में फंस गई और चालक उसे करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया,,,इस दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,,,पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई,,,जिसका वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है,,,,दरअसल यह हादसा मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के शास्त्रीनगर इलाके में हुआ,,, जानकारी के मुताबिक शास्त्रीनगर डी-ब्लॉक निवासी हिमांशु सिंघल अपनी स्कूटी से अपने दोस्त यश दत्त के घर जागृति विहार जा रहे थे,,,जब वे शास्त्रीनगर बी-ब्लॉक में पूर्व एमएलसी के घर के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही सफेद रंग की मारुति सुजुकी वैगन आर कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी,,,प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी कार के अगले हिस्से में फंस गई,,,इसके बाद भी कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और स्कूटी को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए शास्त्रीनगर ए-ब्लॉक चौराहे तक ले गया,,,,इस दौरान स्कूटी सवार हिमांशु सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए,,,,हादसे में उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और कई जगह फ्रैक्चर भी बताया जा रहा है,,,,घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा,,, फिलहाल हिमांशु का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं,,,इधर पीड़ित के परिवार ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आसपा