Forest Fire: जंगलों में आग, Almora बेहाल:वनाग्नि पर वन विभाग सख्तPunjabkesari TV
just now उत्तराखंड में फायर सीजन के दौरान जंगलों में लग रही आग अब बड़ी आफत बनती जा रही है,पहाड़ों के हरे-भरे जंगल लगातार दवानल की चपेट में हैं और अल्मोड़ा जनपद भी इससे अछूता नहीं है, जिले के कई हिस्सों में जंगलों में भीषण आग फैलने से हजारों पेड़-पौधे और कई हेक्टेयर वन संपदा जलकर खाक हो चुकी है, जंगलों से उठती आग की लपटें और धुएं के गुबार अब पर्यावरण के साथ-साथ वन्यजीवों के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं, लगातार बढ़ रही वनाग्नि की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने अब सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है, अल्मोड़ा वन प्रभाग के डीएफओ दीपक सिंह ने बताया कि जिले के रानीखेत, चौखुटिया, द्वाराहाट और भतरौंजखान थाना क्षेत्रों में अज्ञात लोगों के खिलाफ पांच एफआईआर दर्ज कराई गई हैं,वन विभाग का मानना है कि कई जगहों पर असामाजिक तत्व जानबूझकर जंगलों में आग लगा रहे हैं,जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है, डीएफओ दीपक सिंह ने साफ कहा कि जंगलों में आग लगाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वन विभाग लगातार संवेदनशील इलाकों पर नजर बनाए हुए है और फायर लाइन बनाने के साथ-साथ स्थानीय टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। वन विभाग ने लोगों से भी सहयोग की अपील की है,