uttarakhand

Almora में फॉरेस्ट फायर से बढ़ी मुश्किलें,फॉरेस्ट फायर पर डीएम की सख्त चेतावनीPunjabkesari TV

just now

अल्मोड़ा में बढ़ती गर्मी के साथ फायर सीजन अब भयावह रूप लेता जा रहा है, जंगल लगातार दावानल की चपेट में आ रहे हैं और कई हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हो चुकी है, जिले में आग लगने की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे वन क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी खतरा बढ़ गया है,जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की टीमें लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं,वहीं एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान भी आग बुझाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं, हालांकि इन सबके बीच वन विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं और वन महकमा कई जगहों पर सीन से गायब नजर आ रहा है, जिसको देखते हुए फॉरेस्ट फायर की गंभीर होती घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण और निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ जनसंवाद कर जंगलों में आग रोकने के लिए सहयोग की अपील की,डीएम ने कहा कि जंगलों को आग से बचाना सिर्फ सरकारी तंत्र की नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है,