Champawat News: गैंगरेप से सनसनी, पिता के इलाज के दौरान वारदात| Crime NewsPunjabkesari TV
1 day ago चंपावत जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है,पिता के इलाज के लिए जिला अस्पताल आई 16 वर्षीय नाबालिग के कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है,आरोप है कि युवती को बंधक बनाकर हथियार के दम पर उसके साथ दरिंदगी की गई। घटना के बाद जिले में भारी आक्रोश है, जबकि पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश तेज कर दी है, मामला चंपावत जिले का है, जहां ग्रामीण क्षेत्र से एक बीमार पिता अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचे थे,लेकिन मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे के बाद नाबालिग अचानक गायब हो गई,पिता ने अस्पताल परिसर से लेकर आसपास के इलाकों तक बेटी को तलाशा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला,बाद में फोन पर पता चला कि वह किसी युवक के साथ बारात में गई है,लेकिन देर रात तक बेटी के वापस न लौटने पर पिता की चिंता बढ़ती चली गई रात करीब सवा दो बजे बेटी का फोन आया, लेकिन कुछ ही देर बाद मोबाइल बंद हो गया,इसके बाद पिता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया,पुलिस ने सुबह करीब चार बजे सल्ली गांव से नाबालिग को बरामद किया, आरोप है कि युवती को एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था और आरोपी मौके से फरार हो गए थे,