Guldar ka aatank: पौड़ी में खत्म हुआ गुलदार का आतंक,दहशत फैलाने वाला गुलदार ढेरPunjabkesari TV
40 minutes ago पौड़ी जनपद के बमठी क्षेत्र में कई दिनों से लोगों की नींद उड़ाने वाला आदमखोर गुलदार आखिरकार ढेर कर दिया गया, देर रात वन विभाग की टीम ने ऑपरेशन चलाकर उस खूंखार गुलदार को मार गिराया, जिसने पूरे इलाके में दहशत का ऐसा माहौल बना दिया था कि लोग शाम ढलते ही घरों में कैद हो जाते थे, गुलदार के मारे जाने के बाद अब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, बता दें कि पौड़ी के बमठी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से आदमखोर गुलदार का आतंक चरम पर था, हाल ही में इसी गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया था,इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था,ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की थी,लोगों का कहना था कि जब तक गुलदार को पकड़ा या मारा नहीं जाएगा, तब तक इलाके में सामान्य स्थिति लौटना मुश्किल है,