Village News:गुलदार का कहर, 4 साल की मासूम को घर से उठाकर बनाया निवालाPunjabkesari TV
1 hour ago पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल तहसील अंतर्गत कुंजखाल क्षेत्र के गाडरी ग्राम सभा के भतकोट गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार रात करीब 8 बजे 4 वर्षीय दृष्टि अपने परिवार के साथ किचन में बैठी थी, तभी घात लगाए गुलदार ने उसे घर की देहली से उठाकर जंगल की ओर ले गया। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत तलाश शुरू की, लेकिन बच्ची का शव करीब ढाई किलोमीटर दूर एक गधेरे में मिला। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।