National

US Iran War को लेकर US Senate में वोटिंग, Trump को लगा झटका, Republican Party के सांसदों ने की बगावत!Punjabkesari TV

3 weeks ago

अमेरिकी सीनेट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव पास होने के बाद अमेरिका की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। ट्रंप की अपनी रिपब्लिकन पार्टी के चार सांसदों ने उनके खिलाफ जाकर वोट किया, जिससे ईरान नीति को लेकर अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए। इस बीच ट्रंप ने दावा किया कि ईरान समझौते के लिए तैयार है और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव जल्द खत्म हो सकता है। वहीं ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर दोबारा युद्ध हुआ तो उसे और बड़े झटके झेलने पड़ सकते हैं। आखिर अमेरिकी संसद में ऐसा क्या हुआ, क्यों ट्रंप घिरते नजर आ रहे हैं और कैसे यह टकराव पूरी दुनिया की राजनीति और तेल बाजार को प्रभावित कर सकता है, जानिए इस रिपोर्ट में।