Barabanki: Gas नहीं मिली तो उपलों का सहारा, बदली Rasoi की कहानी, फिर जले लकड़ी और उपलों के चूल्हेPunjabkesari TV
1 hour ago मध्य-पूर्व में बढ़ते अमेरिका-ईरान तनाव का असर अब भारत की रसोई तक महसूस किया जा रहा है। बाराबंकी में गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण लोग फिर से लकड़ी और गोबर के कंडों (उपलों) पर खाना बनाने को मजबूर हो गए हैं। सतरीख क्षेत्र के शरीफाबाद गांव में उपलों की मांग अचानक कई गुना बढ़ गई है और एक उपला 8 से 10 रुपये तक बिक रहा है। खास बात यह है कि यहां एक महिला बारकोड स्कैनर लगाकर ऑनलाइन भुगतान के जरिए उपले बेच रही है। गैस संकट के बीच यह नजारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था और बदलती तकनीक का अनोखा मेल दिखा रहा है।