Uttar Pradesh

Mahoba: BJP नेता के बयान से बढ़ी पार्टी की परेशानी,बोले-कथा वाचक संविधान का पाठ क्यों नहीं पढ़ातेPunjabkesari TV

1 day ago

महोबा में जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी के एक बयान ने बवाल खड़ा कर दिया.जयप्रकाश अनुरागी का एक बयान राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है.दरअसल कुलपहाड़ तहसील के सुगिरा गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिए गए उनके भाषण का वीडियो सामने आया है.वीडियो में जयप्रकाश अनुरागी संविधान की बात करते हुए रामायण और गीता को लेकर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं.उन्होंने कहा कि जहां इन ग्रंथों को घर-घर पहुंचाने की बात होती है, वहीं संविधान को लेकर वैसी पहल नहीं दिखती.उन्होंने कथावाचकों पर भी कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि वे रामकथा और भागवत सुनाते हैं.लेकिन संविधान पर चर्चा से बचते हैं.