uttarakhand

तबाह हो चुके छेनागाड में लापता लोगों की तलाश जारी, 14वें दिन भी नहीं मिला सुरागPunjabkesari TV

1 year ago

रुद्रप्रयाग के छेनागाड में 28 अगस्त की रात आई भीषण आपदा को 14 दिन पूरे हो चुके हैं। लेकिन दो हफ्ते बाद भी मलबे में दबे 8 लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीआरडीएफ और पुलिस की संयुक्त टीमें दिन-रात सर्च अभियान चला रही हैं। बड़ी-बड़ी मशीनें, ड्रोन कैमरे और आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है, मगर अब तक रेस्क्यू टीमों को कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी।