uttarakhand

Bageshwar District Hospital में लापरवाही, प्रसूता के स्ट्रेचर से नीचे गिरने पर भड़के लोग..Punjabkesari TV

1 month ago

 

बागेश्वर जिला अस्पताल में गुरुवार को स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही का मामला सामने आया। कपकोट से अल्मोड़ा रेफर की जा रही एक प्रसूता को एंबुलेंस में शिफ्ट करते समय स्ट्रेचर से गिरा दिया गया। महिला के सड़क पर गिरने और एंबुलेंस कर्मियों द्वारा तत्काल मदद न मिलने से लोगों में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद अस्पताल परिसर में घंटों हंगामा और जाम की स्थिति बनी रही।